{"_id":"5b71ec3642c792704c2be924","slug":"153419268610-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर से डाकघरों में मिलेंगे यूटीईटी के फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर से डाकघरों में मिलेंगे यूटीईटी के फार्म
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालीय शिक्षा परिषद ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) की तैयारी पूरी कर ली है। यूटीईटी के लिए अगले माह से डाकघरों में फॉर्म मिलेंगे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
यूटीईटी 2018 के लिए बोर्ड की ओर से एक लाख फॉर्म छापे गए हैं। इनको प्रदेशभर के चुनिंदा डाकघरों से प्राप्त किया जा सकेगा। फॉर्म एक सितंबर से 27 सितंबर तक मिलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रदेशभर में यूटीईटी नवंबर में हो सकती है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यूटीईटी के लिए बोर्ड तैयारी कर रहा है। पिछली बार यूटीईटी दिसंबर 2017 में कराई गई थी। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने यह परीक्षा छह माह में कराने का नियम बनाया है लेकिन उत्तराखंड बोर्ड के साथ ही सीबीएसई भी दो साल के अंतराल में इस परीक्षा को करा रहा था। इससे आवेदकों में रोष था लेकिन इस बार यूटीईटी जल्द होने की उम्मीद है। वहीं सीटीईटी के लिए भी आजकल आवेदन किए जा रहे हैं।