फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रुद्रयज्ञ एवं रुद्राभिषेक के मौके पर निकली कलश यात्रा

रुद्रयज्ञ एवं रुद्राभिषेक के मौके पर निकली कलश यात्रा

Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रयज्ञ एवं रुद्राभिषेक के मौके पर निकली कलश यात्रा
सितारगंज/नानकमत्ता। श्री शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से आयोजित रुद्रयज्ञ एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम के उपलक्ष्य में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सोमवार को मौनी बाबा मंदिर से आरंभ कलश यात्रा श्री दुर्गा ज्योति पीठ मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान भोले बाबा की भव्य झांकी भी सजाई गई। 19 अगस्त की रात को विशाल जागरण होगा और अगले दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जागरण में पंकज नांगिया, वीरू देव, बेबी कोमल अपनी मधुर आवाज से भजन कीर्तन में समां बांधेंगी।
विज्ञापन


इधर, नानकमत्ता में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बिडौरामझोला में मंगलवार से प्रारंभ होने वाले श्री भागवत कथा के उपलक्ष्य में सोमवार को 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर के महंत बाबा राम भरोसे गिरी ने बताया कि 14 से 21 अगस्त तक भागवत कथा का संगीत में प्रवचन होगा। हरिद्वार से पहुंचे कृष्ण कुमार शास्त्री तथा कुरुक्षेत्र से आए पंडित सुशील कुमार शांडिल्य आचार्य पद पर विराजमान रहेंगे। वहां संतोष देवी, पुष्पा देवी, शांति देवी, अनीता राणा, कविता राणा, ममता राणा, सविता राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed