{"_id":"5b63671b4f1c1ba23e8b4d24","slug":"153324110913-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के आदेश की मंच ने की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर के आदेश की मंच ने की आलोचना
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच की बैठक बृहस्पतिवार को लोनिवि संघ भवन में हुई। बैठक में तय किया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर दस अगस्त को देहरादून में महारैली निकाली जाएगी। बैठक में आयुक्त राजीव रौतेला के उस फरमान की भी आलोचना की गई, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुख्यालय में रहने की बात की गई है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हर वक्त मुख्यालय में रहना असंभव है। कहा कि मुख्यालय में सरकारी आवासोें की कमी है और बाजार में जो आवास हैं वह भी महंगे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा आने और मोटर मार्ग के बंद होने से बरसात के दिनों में लोनिवि के अधिकारियों और कर्मियों को मौके पर जाना पड़ता है। ऐसी दशा में वह सुबह दस बजे व शाम को पांच बजे तय समय पर दफ्तर नहीं आ सकते हैं। इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होने के बाद तय किया गया कि सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मंच के बैनर तले छह अगस्त को डीएम से वार्ता कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपेंगे।
संघ भवन में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के मुख्य संयोजक भगोत सिंह जंतवाल ने किया। बैठक में हयात आर्या, यशपाल आर्या, मदन सिंह भैसौड़ा, प्रकाश आर्या, सुनील कुमार, मनोज कुमार, आरपी जोशी, नवीन चंद्र कांडपाल, एनसी जोशी, प्रकाश जोशी, रमेश भाकुनी, गोपाल अधिकारी, केवलानंद जोशी, तारा सिंह, लक्ष्मण राम, निर्मल कुमार पांडे, नरेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।