{"_id":"5b54e8684f1c1bb8538b4bdf","slug":"153229117114100-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपापुरी में लगे उजाला ओपीडी शिविर के पहले 100 से अधिक लोगों ने कराई जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपापुरी में लगे उजाला ओपीडी शिविर के पहले 100 से अधिक लोगों ने कराई जांचें
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
Medical officer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उजाला अस्पताल काशीपुर की ओपीडी सेवाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए यहां दो दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर के पहले दिन करीब 103 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें 35 मरीजों का ईसीजी, 70 मरीजों के रक्त की जांच की गई। शिविर में अधिकतर दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या रही। सोमवार को भी शिविर लगेगा और लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
पंपापुरी शिवमंदिर में रविवार सुबह करीब दस बजे शिविर शुरू हुआ। पहले घंटे में ही करीब 56 मरीजों के रजिस्ट्रेशन हुए। शिविर में उजाला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरकेरी प्रसाद ने बताया कि उदर, जोड़ों के दर्द, ब्लड शुगर, चर्म रोग, लीवर, ब्लड प्रेशर, बुखार, दिल की बीमारी के मरीज आए। इन सभी मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। जांचें भी कराईं गईं। शिविर में करीब 35 मरीजों का ईसीजी कराया, जिनमें 15 महिलाएं थीं। 46 महिलाओं समेत 70 मरीजों का ब्लड टेस्ट हुआ। महज 30 रुपये के मामूली पंजीकरण शुल्क पर मरीजों को बेहतरीन चिकित्सीय परामर्श, जरूरी जांचें कर दवाईयां बांटी गईं। ओपीडी कैंपों में पंजीकृत रोगियों को भविष्य में उपचार कराने पर अस्पताल में विशेष रियायत बताई गई।
उजाला के शिविर में 35 मरीजों की ईसीजी समेत 100 से अधिक रोगियों की जांचें
दिल, बीपी के मरीजों की संख्या अधिक रही, पहले दिन 103 लोगों का परीक्षण किया गया
80 साल तक के बुजुर्गों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
शिविर की सूचना पर आसपास रहने वाले बुजुर्ग भी अपने घरों से निकले और शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में 80 वर्षीय आलम सिंह रावत, 75 वर्षीय देव सिंह रावत, 72 वर्षीय रूप सिंह, 71 वर्षीय पीडी जोशी, 70 वर्षीय रूप सिंह, 70 वर्षीय नंदनी, 70 वर्षीय दीवान सिंह, 69 वर्षीय बीएस रावत, 68 वर्षीय कुंती देवी ने भी इलाज कराया।