{"_id":"5b48f2fe4f1c1b52748b4739","slug":"15315074516-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में नवाया शीश
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता में अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में शीश नवाकर आशीर्वाद ग्रहण किया। 89 प्राणियों ने अमृत पान कर धर्म पर चलने की प्रतिज्ञा ली। मेले मे आए श्रद्धालुओं को 2000 पौधे बांटे गए।
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में प्रत्येक माह लगने वाले एक दिनी अमावस्या पर्व पर शुक्रवार को आषाढ़ी अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रिमझिम बारिश के बीच लोगों ने आस्था व श्रद्धा के साथ श्री दरबार साहिब में मत्था टेक अपने परिवार की सुख शांति की अरदास की। बीती शाम से ही संगत का नानकमत्ता साहिब पहुंचना शुरू हो गया। धार्मिक डेरा कारसेवा द्वारा दूध वाला कुआं पर आयोजित अमृत संचार में 65 प्राणियों तथा सिख प्रचार मिशन काशीपुर द्वारा गुरुद्वारा भंडारा साहिब में 24 प्राणियों को अमृत पान कराकर धर्म पर चलने की दीक्षा दी। धार्मिक डेरा कारसेवा में श्रद्धालुओं ने डेरा प्रमुख संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद ले अपने को धन्य किया। गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में अटूट लंगर बरताया गया। बारिश से अमावस्या में पहुंचे दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सेंचुरी पेपर मिल के सहयोग से श्रद्धालुओं को लिप्टिस के 2000 पौधे निशुल्क बाटे। वहां बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारे के प्रधान सेवा सिंह, केहर सिंह, गुरमेज सिंह, बलविंदर सिंह, जस्सा सिंह, जरनैल सिंह सुनपहर, अजीत पाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, मलकीत सिंह, अमृत कुमार, अनिल दुबे, राजेश कुमार, मलूक सिंह खिंडा, सुबेग सिंह टुरना आदि थे।