{"_id":"5b4654f84f1c1b0a278b5e31","slug":"1531335926515-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीसी कर्मी 15 से अनशन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडीसी कर्मी 15 से अनशन करेंगे
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंतनगर में उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम कर्मचारी संघ की ओर से हल्दी मार्केट में सभा आयोजित की गई। संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष केएन कौंडिन्य ने कहा कि पिछले 13 दिन से वेतन और एरिअर भुगतान आदि मांगों को लेकर जारी आंदोलन का प्रबंधन पर कोई असर नहीं हुआ है। आरोप है कि प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नही हैं। प्रबंधन आंदोलन की अनदेखी कर कर्मचारियों को काम बंदी के लिए बाध्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से मुख्यालय में क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा। वहां महासचिव रामकिशोर यादव, एसके श्रीवास्तव, केएस जीना, एसए रिजवी, आरएस शेखावत आदि थे।