{"_id":"5b4654f34f1c1b07278b6021","slug":"1531335920512-39-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का एजेंट डकार गया 12.39 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का एजेंट डकार गया 12.39 लाख रुपये
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में नगर की दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड में लघु बचत खाताधारकों के 12.39 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारियों ने जांच में एजेंट के खाताधारकों के पैसे हड़पने की बात सामने आई। एजेंट ने लघु खाताधारकों से पैसे इकट्ठे किए लेकिन बैंक में कम राशि जमा कराई। प्रबंधक ने कोतवाली में एजेंट के खिलाफ तहरीर दी है।
बुधवार को बैंक के प्रबंधक प्राचीव राना ने कोतवाली में प्रभारी कोतवाल मदन मोहन जोशी को तहरीर सौंपी। कहा कि 24 अक्टूबर 2010 को तपेड़ा गांव के एक ग्रामीण को बैंक का अभिकर्ता नियुक्त किया गया। उसका काम प्रतिदिन लघु बचत खाताधारकों से कंप्यूटराइज्ड मशीन की रसीद के जरिये बचत राशि एकत्रित कर बैंक में जमा कराना था। आरोप है कि उक्त एजेंट ने खाताधारकों ने धनराशि अधिक ली और मशीन में राशि कम दर्शाई। मशीन में दर्ज राशि के हिसाब से बैंक में पैसा कम जमा कराया गया। कुछ खाताधारकों ने जब खातों की जानकारी ली तो मामला सामने आया। इस पर बैंक अधिकारियों ने जांच की जिसमें चार मई 2018 तक विभिन्न लघु बचत खाताधारकों के 15 लाख 85 हजार 490 रुपये बैंक जमा न कर गबन करना निकला।
पूछताछ करने पर एजेंट ने उक्त धनराशि के गबन को स्वीकार किया और 29 मई 2018 तक तीन लाख 46 हजार 330 रुपये की धनराशि समायोजित कराई। जिसका खाताधारकों को भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि एजेंट शेष रकम 12 लाख 39 हजार 160 रुपये नहीं दे रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर आई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोट - एजेंट को पद से हटाकर कैश जमा करने वाली मशीन भी जब्त कर ली है। आरोपी एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कोर्ट से निर्णय के बाद खाताधारकों का पैसा दिया जाएगा। प्राचीव राना-प्रबंधक, दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा सितारगंज