{"_id":"5b4513d44f1c1bc5248b5b67","slug":"15312537145-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीझील को डायमंड नेकलेस की तरह चमकाने की तैयारी ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीझील को डायमंड नेकलेस की तरह चमकाने की तैयारी ।
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनी झील की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए जल्द ही इसे डायमंड नेकलेस का आकार दिया जाएगा। कमिश्नर और जिलाधिकारी झील के चारों ओर डायमंड नेकलेस के आकार में सुंदर लाइटिंग कराने पर विचार कर रहे हैं। प्रशासन के पास इसके लिए बजट मौजूद है। जल्द इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है।
नैनीझील को बचाने और इसे ज्यादा आकर्षक बनाने का काम लगातार चल रहा है। इस समय नैनी झील की मछलियां और गहरा नीला पानी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। पिछले दिनों हुई बैठक में कमिश्नर राजीव रौतेला ने अधिकारियों के सामने झील के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की थी। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि झील के चारों ओर नेकलेस के आकार में सुंदर लाइटिंग करने का विचार है। लाइटिंग होने के बाद झील ऊंचाई वाले क्षेत्रों से नेकलेस के आकार में दिखाई देगी। ऐसा प्रतीत होगा कि नैनीताल ने डायमंड नेकलेस पहन रखा हो। इससे यहां आने वाले पर्यटक और ज्यादा आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट मौजूद है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही झील नेकलेस के आकार में दिखाई देगी। डीएम ने बताया कि पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए नई बेंच लगवा दी गईं हैं और पार्कों का सौंदर्यीकरण हो चुका है। कई पार्क संवारने के लिए निजी लोगों को दे दिए गए हैं।