{"_id":"5b44ff404f1c1bb6248b5825","slug":"15312484464-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का भुगतान दिलाने को एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का भुगतान दिलाने को एसडीएम से लगाई गुहार
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से परेशान युवक मंगलवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने मामले में प्रभारी कोतवाल को कार्रवाई के आदेश दिए।
खुनसरा गांव निवासी हरीश यादव पुत्र रोशन लाल ने ज्ञापन में कहा है कि बीती छह दिसंबर 2017 को उसने मैनाझुंडी के एक खरीददार को 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 120 क्विंटल गन्ना बेचा था। खरीददार ने उसे 12 हजार रुपये दे दिए और शेष 12 हजार रुपये कुछ दिन बाद देने का वादा किया। आरोप लगाया कि बीती 14 मई को वह खरीदार से रुपये लेने गया तो उसे रुपये देने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हरीश ने बताया कि उन्हें अपनी मां का पथरी का ऑपरेशन कराना है, जिसके लिए उन्हें रुपये की सख्त जरूरत है। एसडीएम ने प्रभारी कोतवाल मदन मोहन जोशी को दो दिन के भीतर आरोपी को पीड़ित पक्ष के साथ उनके समक्ष पेश करने के निर्देश दिए।