फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   700 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूजीसी-नेट परीक्षा

700 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूजीसी-नेट परीक्षा

Mon, 09 Jul 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
700 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूजीसी-नेट परीक्षा
exam
नैनीताल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित यूजीसी-नेट की परीक्षा रविवार को नैनीताल के 15 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हालांकि दोनों पाली में 1702 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूजीसी-नेट की परीक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सीबीएसई की ओर से नैनीताल में परीक्षा के संचालन का जिम्मा अम्तुल पब्लिक स्कूल को सौंपा गया था। यूजीसी की ओर से इस वर्ष से नेट परीक्षा के फॉर्मेट में किए फेरबदल के अनुसार परीक्षा में दो प्रश्नपत्र ही हुए, जबकि बीते वर्षों तक नेट परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होते थे।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई परीक्षा दो पाली मेें हुईं। परीक्षा के नगर समन्वयक समीर शर्मा ने बताया कि नैनीताल में परीक्षा देने के लिए 6299 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से करीब 4594 प्रथम और 4597 दूसरी पाली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसों में दिखी अभ्यर्थियों की भीड़
- यूजीसी-नेट परीक्षा के लिए कुमाऊं मंडल का केंद्र नैनीताल में बनाया गया था, जिसके चलते नैनीताल आने बसों मेें भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के निजी वाहनों के पहुंचने से भी नैनीताल के मार्गों में जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed