फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुविवि में 53 हजार अधिक ने प्रवेश के लिए किया आवेदन

कुविवि में 53 हजार अधिक ने प्रवेश के लिए किया आवेदन

Sat, 07 Jul 2018 02:10 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
कुविवि में 53 हजार अधिक ने प्रवेश के लिए किया आवेदन
admission shimla
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। विवि में अंतिम तिथि तक 53 हजार से अधिक प्रवेशार्थियों ने आवेदन किया। इससे पहले बृहस्पतिवार को प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी, जिसमें करीब 56 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। प्रवेश फार्म भर चुके विद्यार्थियों को शनिवार को अपने कॉलेज और कैंपस में आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
विज्ञापन

विवि की ओर से 30 जून को प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी, जिसके बाद से विवि में आवेदनों की संख्या में इजाफा हुआ। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि प्रवेश आवेदनों के लिए तिथि को अब नहीं बढ़ाया जाएगा। कहा कि कॉलेजों को आवेदन करने वाले छात्रों की सूची ऑनलाइन ही प्रदान की जाएगी और कॉलेजों को 11 जुलाई तक मेरिट तैयार करके जारी करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश को लेकर विवि की ओर से तैयार किए गए नियमों से कॉलेजों को ई-मेल के माध्यम से अवगत करा दिया है। कहा कि कॉलेजों में 12 से 19 जुलाई तक मेरिट के अनुसार प्रवेश आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से सभी कॉलेजों में नए सत्र के लिए कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


11 जुलाई तक कॉलेज घोषित करेंगे मेरिट
12 जुलाई से कॉलेजों में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

कॉलेजों को प्रदान किए गए लॉगिन और पासवर्ड
- कुविवि की ओर से प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। विवि ने इस सत्र में कॉलेजों को लॉगिन और पासवर्ड प्रदान किए हैं, जिसकी मदद से कॉलेजों को विवि प्रवेशार्थियों की जानकारी ऑनलाइन ही देगा। प्रो. संजय पंत के अनुसार कॉलेज और कैंपस पोर्टल में अपने कॉलेज का चयन कर उसके लिए आवेदन करने वाले प्रवेशार्थियों की सूची प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनको मेरिट तैयार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीपीजी हल्द्वानी में आए 10 हजार से अधिक आवेदन

1- एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी - 10238
2- पीजी कॉलेज, रुद्रपुर - 4666
3- पीजी कॉलेज, पिथौरागढ़ - 4518
4- डीएसबी परिसर, नैनीताल - 4247
5- पीजी कॉलेज, काशीपुर - 4154
6- पीजी कॉलेज, खटीमा - 4006
7- एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा - 3571
8- पीएनजी कॉलेज, रामनगर - 2491
9- पीजी कॉलेज, बागेश्वर - 1804
10- पीजी कॉलेज, रानीखेत - 1270
11- महिला डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी - 1270

बीए में प्रवेश के लिए 21 हजार से अधिक आवेदन
1- बीए - 21863
2- बीएससी गणित - 5290
3- बीएससी जीव विज्ञान - 4875
4- बीकॉम - 5379
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed