{"_id":"5b3fd2544f1c1b18308b4c4e","slug":"15309092671-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त के निर्देश पर छह जगह टूटी सीवर लाइन ठीक की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त के निर्देश पर छह जगह टूटी सीवर लाइन ठीक की गई
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। अमर उजाला में छपी खबर और वाट्सएप पर मिले मैसेज का कमिश्नर राजीव रौतेला ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह जल संस्थान के अधिकारियों को एक बार फिर चेतावनी जारी की। कमिश्नर की सख्ती के बाद शुक्रवार को जलसंस्थान की टीमें नगर में टूटी सीवर लाइनें ठीक करने निकलीं।
टीमों ने अग्निशमन विभाग के सामने, अयारपाटा, रामलीला ग्राउंड सात नंबर, स्टाफ हाउस समेत छह जगह टूटीं सीवर लाइनें ठीक कीं। जलसंस्थान के ईई सुनील तिवारी ने बताया कि अगर नगर में दूसरी जगह भी सीवर लाइन टूटी है तो जलसंस्थान में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
कमिश्नर ने जलसंस्थान के अधिकारियों को चेतावनी जारी कर कहा था कि सरोवरनगरी के विभिन्न स्थानों पर पिछले कई दिनों से सीवर की गंदगी के सड़कों पर बहने के साथ ही नैनी झील में समाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा था कि यह कार्य घोर निंदनीय एवं अमानवीय है। रौतेला ने कहा है कि कई बार सीवर रोकने, झील में न जाने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद इस प्रकार की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं है।