फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुविवि में दाखिले का आज अंतिम मौका

कुविवि में दाखिले का आज अंतिम मौका

Fri, 06 Jul 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
कुविवि में दाखिले का आज अंतिम मौका
admission shimla
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए बृहस्पतिवार को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो गई। अंतिम दिन दो हजार से अधिक प्रवेशार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाया। इसी के साथ प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाने वालों की संख्या 5600 के पार हो चुकी है तो वहीं करीब 52212 प्रवेशार्थी आवेदन कर चुके हैं। जिन प्रवेशार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है वे शुक्रवार रात 11 बजे तक ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। कुविवि की ओर से 30 जून को प्रवेश आवेदनों की तिथि बढ़ाई गई थी, जिसके बाद विवि में प्रवेश के लिए करीब 15 हजार प्रवेशार्थी आवेदन कर चुके हैं। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत का कहना है कि प्रवेश के लिए पंजीकरण करवा चुके विद्यार्थी शुक्रवार तक आवेदन अवश्य कर दें क्योंकि आवेदनों के लिए अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


डेट अपडेट लिंक से विद्यार्थियों को मिली राहत
- कुविवि ने ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल में विद्यार्थियों की ओर से फार्म भरने में होने वाली गलतियों से विद्यार्थियों को दिक्कत से निजात दिलाने के लिए डेट अपडेट का लिंक दिया था। विवि की ओर से फार्म के लिए पोर्टल खोलने के बाद से ही रोजाना दो सौ ई मेल आ रही थी। पोर्टल में डेट अपडेट का लिंक उपलब्ध कराए जाने के बाद से विवि को केवल 10 से 15 मेल आ रही हैं।
विज्ञापन


सात जुलाई तक महाविद्यालयों में जमा कराएं फार्म की हार्ड कॉपी
- कुविवि के प्रवेश पोर्टल में आवेदनों की संख्या के अनुरुप महाविद्यालयों में विद्यार्थियों ने फार्म जमा नहीं कराए हैं। प्रो. संजय पंत ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने आवेदन कर दिया है, वे सात जुलाई तक अपने महाविद्यालयों मेें फार्म की हार्ड कॉपी जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed