फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा आलम सिंह बिष्ट का 102 साल में निधन

द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा आलम सिंह बिष्ट 102 साल में निधन

Thu, 05 Jul 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा आलम सिंह बिष्ट का 102 साल में निधन
आलम सिंह बिष्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। द्वितीय विश्व युद्ध में योगदान दे चुके 102 वर्षीय पूर्व सैनिक आलम सिंह बिष्ट का बुधवार को निधन हो गया। बिंदुखत्ता क्षेत्र में समाज सेवा और विकास कार्यों में सदैव अग्रणी रहे पूर्व सैनिक के निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


इंदिरानगर प्रथम स्थित अपने आवास में बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा भी रहे। मूलरूप से चमोली जिले के ग्राम धुरा सुया निवासी आलम सिंह बिष्ट 22 वर्ष पूर्व बिंदुखत्ता में परिवार सहित आए और तभी से यहां रह रहे थे। वह अपने गांव के पूर्व प्रधान भी रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे गब्बर सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट और नाती वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ह्वै जाल उनका तकिया कलाम था यानी सब हो जाएगा। चाहे घर की समस्या हो या गांव की। उनके निधन की सूचना पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।



- 102 वर्षीय पूर्व सैनिक का सामाजिक कार्यों में रहा अहम योगदान
- चमोली के धुरा सुया निवासी 22 साल पहले बिंदुखता में आकर बस गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed