{"_id":"5b392f874f1c1b614d8b9396","slug":"15304743752-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल पहुंची यूकेडी की गांव बसाओ- गांव बचाओ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल पहुंची यूकेडी की गांव बसाओ- गांव बचाओ यात्रा
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से राज्य में गांव बसाओ-गांव बचाओ यात्रा चलाई जा रही है। यह रविवार को नैनीताल पहुंची। तल्लीताल गांधी मूर्ति के पास आयोजित सभा में पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि राज्य में यात्रा निकालने का उद्देश्य प्रदेश सरकार को जगाना है ताकि सरकार गांवों से हो रहे पलायन को रोकने का सार्थक प्रयास कर सके। कहा कि पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गैरसैंण के मुद्दे पर कहा था कि वहां पानी न होने से पुलिस के जवान प्यासे रह गए लेकिन वे नहीं जानते कि हल्द्वानी समेत कई नेताओं, मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पानी की कमी से लोग परेशान हैं। कहा कि भट्ट के ऐसे बयानों से पता लगता है कि सरकार किस तरह पहाड़ की उपेक्षा कर रही है। जंतवाल ने कहा कि पर्यटन क्षेत्रों को लेकर सरकार कोई प्लान तैयार नहीं कर पार रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकारों की उपेक्षापूर्ण नीतियों के चलते पहाड़ों से पलायन की समस्या कम नहीं हो पा रही है। हल्द्वानी से आई यह यात्रा भवाली की ओर रवाना हुई। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण, दिनेश भट्ट, सुशील उनियाल, प्रताप चौहान, मदन सिंह मेर, खीम सिंह बिष्ट, अनुपम उपाध्याय, प्रकाश पांडे आदि रहे।
भीमताल (नैनीताल)। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां पहुंची गांव-बचाओ, गांव बसाओ यात्रा का स्वागत किया। इनमें नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, हरीश अधिकारी, प्रेम कुल्याल, लोकेश वर्मा, कमलेश बिष्ट, नवीन ममगई, आलम कोटियाल, मोहन खोलिया, रमेश भट्ट, आदि थे।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां पहुंची गांव-बचाओ, गांव बसाओ यात्रा का स्वागत किया। इनमें नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, हरीश अधिकारी, प्रेम कुल्याल, लोकेश वर्मा, कमलेश बिष्ट, नवीन ममगई, आलम कोटियाल, मोहन खोलिया, रमेश भट्ट, आदि थे।
विज्ञापन