फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   समाज की लड़ाई को लड़ते हैं अधिवक्ता:अजय भट्ट

समाज की लड़ाई को लड़ते हैं अधिवक्ता:अजय भट्ट

Fri, 29 Jun 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
समाज की लड़ाई को लड़ते हैं अधिवक्ता:अजय भट्ट
नैनीताल। भाजयुमो विधि समिति की ओर से बुधवार को नैनीताल क्लब में वर्तमान परिदृश्य में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर विधि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अधिवक्ता समाज के हितों की लड़ाई लड़ते हैं और उन्हें न्याय दिलाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित बेलवाल, जिला बार के अध्यक्ष ओमकार गोस्वामी ने अधिवक्ताओं को चेंबर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विषय रखा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि हमारे समाज में अधिवक्ताओं के सहयोग से परिदृश्य बदला है। संचालन एडवोकेट जयवर्धन कांडपाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर महाधिवक्ता मोहन पांडे ने की। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगराध्यक्ष मनोज जोशी, गोपाल रावत, पूरन मेहरा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन कार्की, एडवोकेट दुष्यंत मैनाली, दयाकृष्ण पोखरिया, अनिल जोशी, तेज सिंह बिष्ट, निखिल बिष्ट, भरत मेहरा, विश्वकेतू वैद्य, अंकित भट्ट, अमित कबडवाल, युगल शर्मा, हिमांशु मिश्रा, ललित बेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंदिरा जी एवरग्रीन नेता: भट्ट
नैनीताल। प्रदेश के दो विपक्षी पार्टियों के दिग्गज नेता सरोवर नगरी में थे। दोनों को एक दूसरे की उपस्थिति की जानकारी हुई तो शिष्टाचार भेंट हो गई। इंदिरा हृदयेश अजय भट्ट के यहां होने की जानकारी होने पर नैनीताल क्लब पहुंच गईं। इस दौरान अजय भट्ट भी नेता प्रतिपक्ष की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी एवरग्रीन नेता हैं। पुरानी यादें ताजा हुईं तो दोनों नेताओं में खूब बातें हुईं। बाद में अजय भट्ट उन्हें बाहर तक छोड़ने गए। इस दौरान उन्होंने इंदिरा हृदयेश को अपना आइकॉन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को योग करने की जरूरत : अजय भट्ट
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं को अपनी मानसिकता ठीक करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा था, लेकिन कांग्रेस ने फिर भी विरोध ही किया। कांग्रेस को अनुलोम विलोम आदि योग क्रियाएं करने की जरूरत है ताकि उनकी बुद्धि ठीक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed