फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   31 संवेदनशील मार्ग चयनित, जिला प्रशासन अलर्ट

31 संवेदनशील मार्ग चयनित, जिला प्रशासन अलर्ट

Fri, 29 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
31 संवेदनशील मार्ग चयनित, जिला प्रशासन अलर्ट
नैनीताल। मानसून में अब अगर आप कहीं जाने के लिए निकलने की सोच रहे हैं तो करीब 31 सड़कों पर संभलकर ही चलें। इनको जिला प्रशासन ने संवेदनशील माना है।
विज्ञापन

लोनिवि ने इन सड़कों पर से भूस्खलन के कारण आने वाला मलबा हटाने के लिए जेसीबी, कर्मचारियों की टुकड़ी तैनात की है। मानसून में यातायात को सुचारु रखने, आपदा नियंत्रण के लिहाज से 46 हेलीपैड भी बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए जिला मुख्यालय समेत ब्लॉक स्तर पर भी आपदा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। विभिन्न मार्गों पर 31 जेसीबी तैनात की जाएंगी, जिसमें 24 घंटे चालक, अन्य कर्मचारी तैनात रहेंगे। लोनिवि की ओर से मार्ग खोले जाने के लिए कर्मचारियों की टुकड़ी की तैनाती की जा रही है। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई सीएस नेगी के मुताबिक विभाग की ओर से तैयारियां पूरी करने के साथ रिपोर्ट बना ली गई है।


प्रशासन के उपाय
- जिला प्रशासन अलर्ट, कर्मियों के अवकाश निरस्त
- मलबा हटाने के लिए तैनात की गई जेसीबी, गैंग तैनात रहेगी
- वैकल्पिक मार्गों की योजना भी की तैयार
- विकास खंडों में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित


जिले के भूस्खलन संभावित संवेदनशील मार्ग
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग, काठगोदाम-नैनीताल, नैनीताल-भवाली मार्ग, काठगोदाम-भीमताल-लोहाघाट-पंचेश्वर मार्ग, काशीपुर-रामनगर-बुआखाल एनएच, मंगोली-खमारी-थापला-जलालगांव, काठगोदाम-हैड़ाखान-खनस्यूं मार्ग, खुटानी-भवाली, धानाचूली-ओेखलकांडा-खनस्यूं-पतलोट राज्य मार्ग, ओड़ाखान दाड़िम पसियापानी मार्ग, मुक्तेश्वर-शीतला मार्ग, मल्ला रामगढ़ मार्ग, ईलाइजर चमोली मार्ग, पदमपुरी-बबियाड़ मार्ग, खुटानी-भवाली-धानाचूली मार्ग, गर्जिया-बेतालघाट-खैरना राज्य मार्ग, कांडा-डौनपरेवा-अमगढ़ी मार्ग, ज्योलीकोट- क्वारब मार्ग, अमेखोला मार्ग, तल्लाकोट-सीम मार्ग, बजून से अधौड़ा मार्ग, भुजियाघाट-सूर्यागांव मार्ग, नलेना-चोपड़ा मार्ग, भौर्सा-पिनरौ मार्ग, देवीपुरा-सौड़, हरतपा-हली मार्ग, छेड़ाखान-अमजड़ मार्ग, चमोली से बड़ौन मार्ग, पहरियाधार-सुरंग, नथुवाखान-हरतोला-जौरासी मार्ग, कनवाल बैंड-ढोलीगांव-कनौल मार्ग, सिमलिया बैंड-साननी बैंड मार्ग, मोरनौला-मझोला मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed