{"_id":"5b35428b4f1c1b8c668b4808","slug":"15302170991-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलैंड घोषित करने को लेकर कमिश्नर ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलैंड घोषित करने को लेकर कमिश्नर ने की बैठक
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में बुधवार को मौसम कुछ इस तरह बना रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीझील को रिचार्ज करने वाली सूखाताल झील समेत शहर के चारों तरफ की झीलों को रिचार्ज करने वाली चिह्नित भूमि को वेटलैंड घोषित किया जाएगा। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी कवायद शुरू कर दी है। बताया कि 15 मई को प्रदेश में राज्य स्तरीय वेटलैंड कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने राज्य कमेटी से जिला स्तरीय वेटलैंड कमेटी गठित करने को कहा।
आयुक्त रौतेला ने कहा कि जैवविविधता एवं पारिस्थितिकी संरक्षण में वेटलैंड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए नैनीझील समेत भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल आदि झीलों के आसपास रिचार्जिंग जोन को वेटलैंड क्लस्टर प्रस्ताव बनाया जाएगा। उन्होंने वन, सिंचाई, कृषि, राजस्व, पर्यावरण, जलनिगम, जलसंस्थान आदि संबंधित विभागों को वेटलैंड चिह्नित कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नैनीताल से काठगोदाम रोड को मॉडल रोड बनाएं। इस रोड के किनारे गंदगी करने वाले ढाबे, खोखे वालों को नोटिस दें। अवैध ढाबे, खोखे आदि को हटाएं। सड़कों पर आड़े-तिरछे खराब साइनेज बोर्ड, होर्डिंग आदि तुरंत हटाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशासन, सड़क महकमे की अनुमति के बिना सड़कों पर बोर्ड, होर्डिंग कतई नहीं लगाए जाएंगे। बैठक में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं कपिल जोशी, डीएम विनोद कुमार सुमन, सचिव डीडीए हरबीर सिंह, एसडीएम एपी वाजपेयी, एसई सिंचाई एनएस पतियाल, ईई हरीश चंद्र भारती, ईओ रोहिताश शर्मा, एसडीओ वन दिनकर तिवारी, प्रो. अजय रावत, प्रो. पीके पांडे, प्रो. सीसी पंत, प्रो. जीएल साह, सुदर्शन लाल साह आदि थे।
प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कमिश्नर ने अधिकारियों की बैठक ली
कहा, जैवविविधता एवं पारिस्थितिकी संरक्षण में वेटलैंड की महत्वपूर्ण भूमिका