{"_id":"5b3533954f1c1bfa6e8ba6ca","slug":"153021326920-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांबिग के दौरान वन विभाग दिखा स्यालीस्टेट गांव में बहुत बड़ा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांबिग के दौरान वन विभाग दिखा स्यालीस्टेट गांव में बहुत बड़ा तेंदुआ
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। हरीनगरी, कुलाऊं, बूंगा, स्यालीस्टेट के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे है। भिलकोट न्याय पंचायत के गांवों में कांबिंग के दौरान बुधवार रात वन रेंजर और जिला पंचायत सदस्य को आबादी में एक तेंदुआ दिखा। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कैमरे में कैद किया।
स्यालीस्टेट ग्राम पंचायत में बुधवार रात ग्रामीणों को आबादी में एक बहुत बड़ा तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल पटाका और कनस्तर बजाकर तेंदुए को आबादी से भगाया। सूचना पर वन रेंजर आरएस रमोला और जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता स्यालीस्टे गांव पहुंचे। इस दौरान उन्हें भी तेंदुआ दिखाई दिया। स्यालीस्टे के ग्राम प्रधान कुंदन सिंह कबडोला ने बताया कि तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। हरीनगरी के प्रधान लक्ष्मण राम, घेटी के हर्षवर्धन ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने भिलकोट न्याय पंचायत के हर गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
गोमती घटी में जंगली सुअरों ने रौंदी फसल
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती घाटी में जंगली सुअरों न खेतों में खड़ी फसल रौंद दी है। पिंगलों के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत बिष्ट, रौल्याना के प्रधान मदन गिरी ने पिंगलों के प्रधान दीनानाथ ने वन विभाग से जंगली सूअरों को मार गिराने की मांग की है। उन्होंने कृषि विभाग से फसल क्षति बीमा धनराशि काश्तकारों को देने की मांग की है। ब्यूरो