{"_id":"5b329bc04f1c1bf76e8ba400","slug":"1530043328871-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 फड़ कारोबारियों को मिला ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 फड़ कारोबारियों को मिला ठिकाना
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। करीब पांच महीनों से प्रशासन और फड़ व्यवसायियों के बीच वेंडर जोन को लेकर चल रहा विवाद अब कुछ हद तक सुलझ गया है। फड़ कारोबारियों को स्थान आवंटन करने को लेकर मंगलवार को पालिका सभागार में एडीएम हरवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में फड़ व्यवसायियों को स्थान आवंटित किए गए। लॉटरी सिस्टम से हुई स्थान आवंटन प्रक्रिया में 71 फड़ कारोबारियों को स्थान दिए गए। पालिका इन फड़ व्यवसायियों से शपथ पत्र लेकर चयनित स्थान पर टीन शेड बनाकर देने के साथ ही बिजली पानी की सुविधा भी देगा।
पालिका सभागार में लॉटरी सिस्टम से हुई वेंडरों को स्थान आवंटन की प्रक्रिया के दौरान वेंडरों के चार संगठनों में से केवल तीन संगठन के ही लोग मौजूद रहे। सभी संगठनों के मौजूद न होने से नाराज कुछ वेंडर बैठक स्थल से चले गए। स्थान आवंटन की इस प्रक्रिया में स्थानीय शिक्षित बेरोजगार संगठन अध्यक्ष संजय की सूची में 14, खोखा फड़ व्यवसायी कल्याण समिति अध्यक्ष दीवान सिंह की सूची में 49 जबकि फड़ पटरी एकता व्यवसायी की सूची में 10 वेंडरों समेत कुल 78 लोगों को दुकान के लिए भूखंड का आवंटन किया जाना था। 7 के लाटरी प्रक्रिया में भाग न लेने पर 71 की लाटरी निकाली गई। जिनमें से 33 लोगों को बारापत्थर सार्वजनिक शौचालय के समीप, 26 को बारापत्थर चेक पोस्ट के समीप तथा 19 को तल्लीताल टैक्सी स्टैंड के समीप दुकान आवंटित की गई। रेहड़ी पटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद समेत उनके 73 सदस्यों ने लाटरी प्रक्रिया में भाग नहीं लिया, जिसके चलते उनकी लाटरी नहीं निकाली गई।
वेंडरों का होगा सत्यापन
वेंडरों को पालिका को एक शपथपत्र देना होगा और पालिका उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। एडीएम हरवीर सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये हैं अनुबंध की शर्तें
- एक ही परिवार से दो लोग न हों
- वेंडर की आजीविका दुकान पर निर्भर हो
- व्यवसाय ऐसा न हो जिससे पर्यावरण को नुकसान हो
अन्याय हुआ तो छोड़ देंगे दुकान
नैनीताल। यहां पालिका में सभागार में हुई लाटरी प्रक्रिया के दौरान कई फड़ कारोबारी सभागार छोड़कर बाहर चले गए। उनका कहना था कि चारों संगठनों को एक साथ दुकान आवंटन की जानी चाहिए थी। यदि यहां न पहुंचे रेहड़ी पटरी एसोसिएशन संगठन को बेहतर जगह दुकान आदि दी गई तो इसका विरोध किया जाएगा।
छोटे बच्चे राहुल ने निकाली पर्ची
नैनीताल। पालिका सभागार में लॉटरी सिस्टम से हुई वेंडरों को स्थान आवंटन प्रक्रिया पर कोई सवाल न उठे इसलिए एडीएम हरवीर सिंह ने सभागार में मौजूद एक छोटे से बच्चे राहुल से पेटी में रखी पर्ची को निकालने का निवेदन किया।