{"_id":"5b25665e4f1c1b6c4d8b6f89","slug":"15291776963-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज अदा कर वतन की तरक्की व अमन की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज अदा कर वतन की तरक्की व अमन की दुआ मांगी
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
eid in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। शनिवार को मल्लीताल जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। 10:30 बजे तल्लीताल मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद रोजदारों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दीं। नमाज के बाद घरों में सिवइयों की दावतें दी गईं। मल्लीताल में शहर के शाही इमाम मुफ्ती मौलाना अब्दुल खालिक ने नमाज अदा कराई। पूर्व कार्यक्रम के तहत मौसम खराब होने के कारण इस बार दो स्थानों पर नमाज अदा की गई। इस अवसर पर अंजुमन इस्लामियां के सदर मोहम्मद फारूक, सुहेब शमसी, हामिद हुसैन, सुहेल सिद्दीकी, रईस अंसारी, जाकिर हसन, ताहिर हुसैन, अफजल फौजी आदि मौजूद रहे। तल्लीताल मस्जिद में मौलाना मोहम्मद नईम ने नमाज अदा कराई। मोटापानी शिया समुदाय के लोगों ने इमामबाड़ा में नमाज अदा कराई। सेंथल बरेली से आए मौलाना सय्यद शाइक रजा हैदर रिजवी ने नमाज पढ़ाई। इस अवसर पर सदर एआर खान, मंजूर हुसैन, अमजद खान, जेबी अली, फरमान अली, सरवर खान, मुश्ताक अली, नाजिम खान, गुलाम अली, सादिक रजा खान, फरमान खान, हसन रजा आदि ने शिरकत की। इस दौरान मल्लीताल में एडीएम हरबीर सिंह, एएसपी हरीश सती, सीओ विजय थापा, तहसीलदार कृष्ण चन्द्र, कोतवाल विपिन चन्द्र पंत, एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया आदि थे।
बारिश के कारण ईदगाह में नहीं हो सकी नमाज
रामनगर (नैनीताल)। यहां शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। शनिवार प्रात: बारिश होने के कारण ईद की नमाज ईदगाह में नहीं हो सकी। इस कारण शहर की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज हुई। शहर इमाम मौलाना हसन रजा मिसवाही ने जामा मस्जिद में सुबह पौने नौ बजे नमाज पढ़ाई। उन्होंने पड़ोसियों से मुहब्बत, मुल्क, कौम से वफादारी और अमन-चैन का पैगाम दिया। खताड़ी की बड़ी मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे मौलाना कासिम नमाज अदा कराई। इसके बाद नमाजियों ने कब्रिस्तान जाकर दुनिया से रुखसत हो चुके अपने अजीजों के लिए भी दुआएं मांगीं। इस मौके पर जामा मस्जिद पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ लोकजीत सिंह, ईओ मनोज दास, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई कश्मीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी आदि ने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। बधाई, उपहार लेने-देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
मानव सेवा समिति ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया
लालकुआं (नैनीताल)। ईद-उल-फितर पर नगर के जामा मस्जिद और रोशन मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर भारी संख्या में एकत्रित हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। मानव सेवा समिति ने ईद मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर निवर्तमान चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश चंद्र पंत, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, दीवान सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, जीवन कबड्वाल, सरदार गुरदीप सिंह, लालचंद सिंह, मैकूलाल, अरुण प्रकाश वाल्मीकि, अनीस अहमद, मतलीम खान, बल्लन मास्टर, यूसुफ खान, शहजाद खान आदि थे।
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई ईद
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। भीमताल में मल्लीताल और डांठ की मस्जिदों में मुस्लिम लोगों को सुबह नौ बजे से काजी हाफिज अनवर कादरी ने नमाज अदा कर्राई। महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। भीमताल में तसवर खान, इस्लाम खान, असलम खान, आफीज उल्ला, दानिश खान, हसम खान मौजूद रहे। इधर भवाली सेनिटोरियम के तिराहे पर स्थित मस्जिद में भी भवाली, श्यामखेत, गेठिया, ज्योलीकोट, नैनीताल, पाइंस, भूमियाधार के मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की। वहां सद्दा मियां, नासिर कुरैशी, दानिस कुरैशी, जाकिर, मोहम्मद जावेद, पप्पू खान, सलमान खान, जावेद मियां, सफराज खान आदि मौजूद रहे।