फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जापानी तकनीक से रुकेगा जिले में भूस्खलन

जापानी तकनीक से रुकेगा जिले में भूस्खलन

Thu, 24 May 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जापानी तकनीक से रुकेगा जिले में भूस्खलन
नैनीताल। जिले में हो रहा भूस्खलन जापानी तकनीक से रुकेगा। भूस्खलन के कारण और बचाव पर शोध करने के लिए जापान से इंजीनियरों की टीम जिले में पहुंच रही है। टीम जिले में चिन्हित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। शोध नतीजे आने के बाद वन विभाग के अधिकारी प्रशिक्षण लेने के लिए जापान जाएंगे।
विज्ञापन


भूस्खलन की दृष्टि से जिला संवेदनशील है। भूस्खलन जिले की एक बड़ी समस्या है और इसे रोकना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। भूस्खलन की समस्या से निपटने के लिए वन विभाग लंबे समय से प्रयासरत है। अब इस समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जागी है। अगले दस दिन में जापान के इंजीनियरों के जिले में पहुंचने की उम्मीद है। टीम भूस्खलन के लिए संवेदनशील स्थानों पर शोध करेगी।
विज्ञापन


पूर्व में भूस्खलन प्रभावित रहे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भूस्खलन पर लगाम लगाने का कार्य तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में जापानी इंजीनियर यहां आकर शोध करेंगे, दूसरे चरण में जिला वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जापान जाकर भूस्खलन रोकने संबंधी प्रशिक्षण लेंगे और तीसरे व अंतिम चरण में कर्मचारी जिले में वापस आकर भूस्खलन रोकेंगे। इस शोध और प्रशिक्षण का पूरा खर्च जापान उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल के डीएफओ बीजू लाल टीआर ने कहा कि
जापान से इस शोध के लिए करार हो चुका है। भूस्खलन पर शोध करने के लिए जापान से इंजीनियरों की टीम जल्द जिले में आ रही है। टीम प्रभावित क्षेत्रों में शोध कर रिपोर्ट तैयार करेगी और फिर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जापान जाकर प्रशिक्षण लेंगे। उम्मीद है कि जापानी तकनीक भूस्खलन रोकने में कारगर साबित होगी।


जापानी तकनीक से रुकेगा जिले में भूस्खलन
-नैनीताल पहुंचेगी जापानी इंजीनियरों की टीम
-शोध से पता चलेंगे भूस्खलन के कारण
-फिर नैनीताल के वन अधिकारी प्रशिक्षण के लिए जाएंगे जापान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed