{"_id":"5b05acf54f1c1bd6408b735b","slug":"15270986073-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मांग को लेकर जिनखोला और कोटली के ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मांग को लेकर जिनखोला और कोटली के ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Updated Wed, 23 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। जिनखोला और कोटली गांव के आज तक सड़क से नहीं जुड़ने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर 31 मई तक सड़क की स्वीकृति नहीं मिलि तो एक जून को कौसानी-बैजनाथ-बागेश्वर एनएच पर चक्का जाम किया जाएगा।
जिनखोला और कोटली के लोग बुधवार को गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। जिनखोला गांव के हीरा सिंह नेगी ने कहा कि गांव ब्लॉक मुख्यालय से मात्र डेढ़ किमी दूर है लेकिन क्षेत्र के विधायक, सांसद की अनदेखी के चलते गांव आज तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है।
वक्ताओं ने कहा कि गांव को समय रहते शासन प्रशासन ने सड़क से नहीं जोड़ा तो ग्रामीण आगामी लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कोटली के प्रधान कैलाश पांडे ने कहा कि सड़क की फाइल शासन पर अटकी है। वहां पर ग्राम प्रधान नरुली देवी, राजेंद्र प्रसाद, विनोद नेगी, अमित कुमार, मनीष कुमार, भवान सिंह, मंगल सिंह, हिमांती, नंदी, हेमा, बलंवत सिंह आदि थे। एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को प्रशासन ने शासन तक पहुंचा दिया है।