फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गढ़खेत और बैजनाथ के जंगलों में लगी आग नियंत्रित, धुंध बरकरार

गढ़खेत और बैजनाथ के जंगलों में लगी आग नियंत्रित, धुंध बरकरार

Tue, 22 May 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़खेत और बैजनाथ के जंगलों में लगी आग नियंत्रित, धुंध बरकरार
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज में कौसानी के जंगल मंगलवार दोपहर बाद धधक उठे। जंगल की आग सड़क तक पहुंचने से आबादी वाले इलाके खतरा हो सकता था। इसके बावजूद किसी को आग बुझाते न देख राजस्व कर्मियों समेत एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद ने लौबांज में कुछ देर पिरुल हटाकर खुद आग बुझाई। एसडीएम ने बताया कि आग की घटना को वन विभाग हल्के में ले रहा है। एसडीएम ने वन विभाग की लापरवाही के संबंध में डीएम को लिख दिया है।
विज्ञापन

कौसानी, लौबांज के जंगलों में दोपहर बाद एकाएक आग लग गई। आग से जंगल में उगे पेड़, पौधे जल गए। लौबांज के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादुर सिंह कोरंगा, होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी ने कौसानी-बैजनाथ मार्ग में लगी आग बुझाने को फायर वाहन भेजने को कहा है। वहीं गढ़खेत रेंज के जंगलों में लगी आग वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के मदद से नियंत्रित कर ली है। इसके बावजूद तपिश से बचने के लिए जंगली जानवरों का रुख आबादी की ओर हो गया है। बैजनाथ, गढ़खेत रेंज के जंगल सोमवार रात से धधक रहे थे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग नियंत्रित कर ली है लेकिन तापमान बढ़ने पर आग से बचने के लिए मंगलवार को दो जंगली घुरड़ तिमुलपानी गांव में पहुंच गए। नरग्वाड़ी, तिलसारी, उड़खुली के ग्रामीणों ने बताया कि काकड़ों का एक झुंड गांव में घुस गया। बैजनाथ के रेंजर बीएस बिष्ट ने वनों को आग से बचाने के लिए सबसे सहयोग मांगा है। साथ ही आबादी की ओर आ रहे जंगली जानवरों के साथ छेड़छाड़ भी न करने को कहा है। रेंजर ने फायर वाचरों से भी आग की सूचना रेंज मुख्यालय को देने को कहा है। डीएफओ आरके सिंह ने ग्रामीणों और वनकर्मियों से जंगलों में कतई धूम्रपान न करने को कहा है। बताया कि भीषण गर्मी पड़ने से जंगलों में भारी मात्रा में पिरुल गिर रहा है। जंगल से लगे गांव के लोगों से भी रोज पिरुल हटाने की अपील की है।
विज्ञापन


कौसानी, लौबांज के जंगल भी धधके
जंगली जानवरों का रुख आबादी की ओर
गढ़खेत, बैजनाथ के जंगलों में धुंध बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed