{"_id":"5b0331024f1c1b5c798b5962","slug":"152693580512-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संसद में जाएगा नैनीताल बैंक के विलय का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संसद में जाएगा नैनीताल बैंक के विलय का मुद्दा
Updated Tue, 22 May 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। संसद की याचिका समिति की सोमवार को हुई बैठक में नैनीताल बैंक के विलय को लेकर दायर याचिका के मामले पर सुनवाई हुई। समिति के अध्यक्ष और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में गठित समिति अब अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी।
नैनीताल बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिए जाने को लेकर नैनीताल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन ने संसद की याचिका समिति के समक्ष याचिका दायर कर रखी थी। सोमवार को नैनीताल के एक होटल के बंद कमरे में करीब दो घंटे तक चली बैठक में याचिका समिति ने याचिका दायर करने वालों का पक्ष सुना।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएस कनियाल ने बताया कि उनकी ओर से अपना पक्ष प्रमुखता से रखा गया। हालांकि समिति के सदस्यों ने गोपनीयता का हवाला देते हुए रिपोर्ट को संसद में पेश करने की बात कही। बैठक में बीओबी के डीजीएम अशोक गर्ग, समिति के सदस्य और सांसद दिनेश त्रिवेदी, जितेंद्र चौधरी, डॉ.के गोपाल, छेड़ी पासवान, कमलेश पासवान, राम कुमार चौधरी, एनबीओए के पीयूष पयाल, दीपक सनवाल, राकेश तिवारी, निशा कामत, रजा वैभव मालासोनी, सुमित तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
अध्यक्ष संसद याचिका समिति अध्यक्ष और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि संसद की याचिका समिति के पास देशभर से कई मामले आते हैं उनमें कुछ मुद्दों का चयन किया जाता है। नैनीताल बैंक का मामला भी आया था जिसमें बैंक के अधिकारियों के साथ ही संसद की पांच सदस्यों की कमेटी ने चर्चा की और याचिकाकर्ताओं का पक्ष जाना। अब दिल्ली में इस मुद्दे पर चर्चा होगी जिसके बाद फैसला लिया जाएगा।
संसद की याचिका समिति के सामने नैनीताल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन ने रखा पक्ष