फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन और व्यवसायियों में ठनी

नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन और व्यवसायियों में ठनी

Tue, 22 May 2018 02:30 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन और व्यवसायियों में ठनी
नैनी झील - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। पर्यटन सीजन शुरू होते ही नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पर्यटन व्यवसायी आमने-सामने आ गए हैं। नैनीताल नागरिक मंच ने चेतावनी दी है कि यदि नैनीताल में वाहनों का दबाव न होने के बाद भी गाड़ियां रूसी बाईपास पर रोकी गईं तो नैनीताल को बंद कर दिया जाएगा। जबकि प्रशासन और पुलिस हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में संख्या बढ़ने पर वाहनों को रूसी बाईपास पर सख्ती से रोकने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


नागरिक मंच नैनीताल के पदाधिकारी और व्यापारी सोमवार दोपहर डीएम विनोद कुमार सुमन से मिले। व्यापारियों ने कहा कि नगर की 90 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से पर्यटन से जुड़ी हुई है। इसके बाद भी एक साल के दौरान केंद्र व राज्य सरकार ने कुछ ऐसे निर्णय लिये हैं, जो पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में विपरीत साबित हुए हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि 19 मई को रूसी बाईपास पर पर्यटकों के वाहनों को रोक दिया गया। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को परेशानी हुई और जनता में गलत संदेश गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा किया गया तो व्यापारी खुद ही पूरे नैनीताल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे। इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश लाल साह, किशन सिंह नेगी, दिग्विजय सिंह बिष्ट, कमल जगाती, आलोक साह, नीरज जोशी, वेद साह, कमलेश ढौडियाल, ओमवीर सिंह, विमल वर्मा, हारून खान आदि मौजूद रहे।


डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि पर्यटन कारोबारी नगर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। लंबे समय तक प्रयास करने के बाद व्यवस्था ढर्रे पर आती दिखाई दे रही है। अगर व्यवस्था बनाए रखने को सख्ती न बरती गई तो हालात पूर्व की भांति बदतर होने से नहीं रोके जा सकेंगे जिसका खामियाजा नैनीताल के नागरिकों समेत पर्यटन कारोबारियों को भी उठाना पड़ेगा। नैनीताल की पार्किंग फुल होने के बाद वाहनों को बाईपास पर रोका जाएगा।





वाहनों को रोकने पर नैनीताल बंद कराएगा नागरिक मंच, होटल कारोबारियों ने भी दी चेतावनी
प्रशासन ने कहा, पार्किंग फुल होने के बाद नहीं दिया जाएगा किसी भी वाहन को प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed