{"_id":"5b0312574f1c1bdf408b6d59","slug":"152692795414-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रहपाली कार दुर्घटना के घायलों के परिजन उपचार के लिए नहीं जुटा पा रहे धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रहपाली कार दुर्घटना के घायलों के परिजन उपचार के लिए नहीं जुटा पा रहे धन
Updated Tue, 22 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। पंद्रहपाली कार दुर्घटना के मृतकाश्रितों और घायलों को घटना की तीन दिन बाद भी आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है जबकि घायल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए वह घायलों के समुचित उपचार के लिए धन नहीं जुटा पा रहे हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने बताया कि वाहन चालक कैलाश सिंह निवासी गढ़खेत, नंदन सिंह, पुष्कर सिंह निवासी दाड़िमखेत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका सुशीला तिवारी अस्पताल में हल्द्वानी में अभी उपचार चल रहा है। इन तीनों के परिजन उपचार के लिए धन नहीं जुटा पा रहे हैं। गढ़खेत के प्रधान भुवन चंद्र, बीडीसी सदस्य गोपाल सिंह नेगी ने बताया कि मुआवजे के लिए विधायक चंदन राम दास, डीएम को बताया गया है। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, कनिष्ठ उपप्रमुख प्रकाश कोहली, गढ़खेत, मालूझाल, दाड़िमखेत, लाहुरघाटी के ग्रामीणों ने सीएम से घायलों, मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं विधायक चंदन राम दास का कहना है कि उन्होंने सीएम से पंद्रहपाली कार दुर्घटना में मारे गए लोगों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
उपचार के लिए धन नहीं जुटा पा रहे
घायल, मृतक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं
वाहन दुर्घटनाओं के बचाव के प्रति सरकार गंभीर नहीं : ऐठानी
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं के बचाव के प्रति सरकार कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने पंद्रहपाली कार दुर्घटना में मारे गए लोगों को और घायलों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता न मिलने पर चिंता जताई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने दुर्घटना में घायल और मृतकों के परिजनों को क्षेत्रीय विधायक की संस्तुति पर तत्काल आर्थिक सहायता देने का नियम बनाने की मांग सीएम से की है।