फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस वर्ष घटे भारतीय पर्यटक

कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस वर्ष घटे भारतीय पर्यटक

Mon, 21 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस वर्ष घटे भारतीय पर्यटक
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में एक जून से दिवसीय भ्रमण (डे विजिट) के लिए बुकिंग की नियमावली बदल जाएगी। एक से 15 जून तक कॉर्बेट में दिवसीय भ्रमण की तिथि से दो दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग होगी, जबकि रात्रि विश्राम की बुकिंग प्रक्रिया अभी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

सीटीआर हर साल 15 नवंबर से 15 जून तक रात्रि विश्राम के लिए खुलाता है, जबकि ढेला, झिरना रेंज में सड़क खुली रहने पर सालभर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। इसके लिए विदेशियों को 90 दिन पूर्व, भारतीयों को 45 दिन पूर्व ऑनलाइन बुकिंग करानी होती है। यह सुविधा 30 मई तक मिलती है। पिछले वर्षों तक एक जून के बाद तत्काल बुकिंग हो जाती थी, लेकिन इस बार एक से 15 जून तक दो दिन पहले दिवसीय भ्रमण की बुकिंग करनी होगी। बरसात के दौरान पार्क को 15 जून से रात्रि विश्राम के लिए बंद किया जाएगा। सीटीआर के निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि रात्रि विश्राम के लिए पहले आओ पहले पाओ, लॉटरी सिस्टम या दो दिन पूर्व की ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प है। जल्द ही बैठक कर इनमें से किसी एक विकल्प का चयन कर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


कॉर्बेट के राजस्व में 93 लाख रुपये की कमी
रामनगर (नैनीताल)। यूं तो विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों की बुकिंग के लिए मारामारी रहती है, लेकिन आसानी से बुकिंग न मिलने और किराया बढ़ने से पिछले साल 17 हजार भारतीय पर्यटक कम आए। इस कारण पिछले साल के मुकाबले राजस्व में भी 93 लाख रुपये की कमी आई है। सीटीआर के निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि पिछले वर्ष कुछ विदेशी पर्यटक बढ़े, जबकि भारतीय पर्यटक कम आए। इसका कारण बुकिंग की पेचीदगी समेत मूल्य वृद्धि भी हो सकती है। पार्क सूत्रों केे मुताबिक वर्ष 2012-13 में दो लाख भारतीय और 6654 विदेशी पर्यटकों से 6.09 करोड़ का राजस्व मिला था। 2013-14 में 2.06 लाख भारतीय और 5262 विदेशी पर्यटकों से 7.48 करोड़, 2014-15 में 2.39 लाख भारतीय और 6192 विदेशी पर्यटकों से 8.30 करोड़ का राजस्व, 2015-16 में 2.76 लाख भारतीय और 6952 विदेशी पर्यटकों से 8.90 करोड़, 2016-17 में 2.84 लाख भारतीय और 6643 विदेशी पर्यटकों से 9.68 करोड़, 2017-18 में 2.67 लाख भारतीय और 7067 विदेशी पर्यटकों से 8.75 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed