फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में वाहनों के लिए बनाए पिक एंड ड्रॉप पाइंट

नैनीताल में वाहनों के लिए बनाए पिक एंड ड्रॉप पाइंट

Mon, 21 May 2018 02:15 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में वाहनों के लिए बनाए पिक एंड ड्रॉप पाइंट
nainital
नैनीताल। पर्यटन सीजन में जाम से निजात दिलाने और पर्यटकों की सुविधा के लिए नैनीताल पुुलिस की ओर से एक और पहल की गई है। प्रयोग के तौर पर पुलिस ने शहर की सबसे व्यस्ततम माल रोड में 6 स्थानों पर वाहनों के पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट बनाए हैं। इन प्वाइंटों पर पर्यटन वाहन पर्यटकों के लाना और ले जाना कर सकेंगे। अब पर्यटक और टैक्सी चालक अपने वाहनों को इधर उधर खड़े करने की बजाए तय किए गए स्थानों पर पांच मिनट तक ही पार्क कर सकेगा।
विज्ञापन

सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन की दस्तक हो चुकी है। पर्यटकों की आमद में इजाफ होने के चलते शहर में वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में शहर की माल रोड पर गलत तरीके से खड़े होने वाहनों से शहर की यातायात व्यवस्था की काफी बाधित हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस की ओर से प्रयोग के तौर पर माल रोड पर वाहनों के लिए पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट बनाए हैं। अक्सर देखने में आता है कि लोग अपने वाहनों को माल रोड में गलत तरीके से खड़ा कर देते हैं पुलिस की ओर से वाहनों को हटाने की बात कहने पर वाहन चालकों और पुलिस कर्मियों में बहस भी हो जाती है।
विज्ञापन


छह प्वाइंट बनाए, नैनीताल पुलिस ने की जाम से बचने की पहल
पांच मिनट तक ही पार्किंग की सुविधा

यहां बनाए गए हैं प्वाइंट
- अपर माल रोड जिला सूचना कार्यालय के पास, नेकी की दीवार के पास, पालिका प्राइमरी स्कूल के पास, पर्यटन पुलिस चौकी केे पास, चर्च के पास, लोवर माल रोड सूचना कार्यालय के सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


माल रोड में गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है और पर्यटकों को परेशानी होती है। टैक्सी एसोसिएशन ने प्रशासन को पिक, ड्रॉप प्वाइंट बनने का सुझाव दिया था। हम इस पहल का स्वागत करते हैं। नैनीताल के सभी टैक्सी चालकों को इसकी सूचना दे दी गई है।
- नीरज जोशी, अध्यक्ष टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन

सुगम पर्यटन की दृष्टि से ये व्यवस्था बनाई गई है जिससे नैनीताल की यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होगी। इस व्यवस्था से पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
- हरीश चंद्र सती, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed