{"_id":"5afc98d04f1c1be4408b5ca9","slug":"15265036284-chorgalia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों को डंपरों से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों को डंपरों से कुचलने की कोशिश
Updated Thu, 17 May 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
स्वाला के समीप एनएच में आए मलबे को हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
चोरगलिया (नैनीताल)। नंधौर रेंज चोरगलिया के गश्ती दल को मंगलवार की देर रात खनन माफिया ने डंपरों से कुचलने की कोशिश की और भाग गए। उपवन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया था। बुधवार शाम उपवन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर चोरगलिया थाना पुलिस ने चारों डंपर और अज्ञात माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीम ने चोरगलिया थाना से पांच किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग से 300 मीटर भीतर असनी नाला सेला प्रथम बीट में करीब एक बजेएक जेसीबी नंबर यू के 06 सीएच 9356 को खनन करते पकड़ लिया। जेसीबी के पास चार डंपर खडे़ थे, जिनका नंबर यूपी 26-7076, एचआर 46 बी 7901, एचआर 38 पी 2954 और एचआर 55 सी 0867 हैं।
आरोप है कि उन्होंने गश्ती दल को कुचलने की कोशिश की। टीम ने किसी तरह से खुद बचाया, जिसके बाद चारों डंपर को लेकर माफिया भाग गए। मौके से जेसीबी को सीज कर दिया। बताया कि जिन डंपर से वन कर्मियों को कुचलने की कोशिश की थी वह डंपर नंधौर नदी में खनन करने में भी रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद बिष्ट ने बताया कि आरएम वन विकास निगम और डीएफओ तराई पूर्व को पत्र लिख कर इन डंपरों की निकासी और रजिस्ट्रेशन निरस्त करने को कहा है। टीम में प्रमोद बिष्ट, नवीन बरौलिया, मोहन राम, अमर सिंह, चंद्र प्रकाश आदि रहे।
- नंधौर रेंज चोरगलिया में गश्ती दल ने चलाया चेकिंग अभियान
- खनन माफिया मौके पर जेसीबी को छोड़ चार डंपर लेकर भागे
- उपवन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू