फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शादी के लिए रख्ाी दो लाख की नगदी समेत सामान आग में जला

शादी के लिए रख्ाी दो लाख की नगदी समेत सामान आग में जला

Mon, 14 May 2018 02:29 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
	शादी के लिए रख्ाी दो लाख की नगदी समेत सामान आग में जला
bawana fire
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे लाइन किनारे स्थित निर्मल कॉलोनी में रविवार को एक घर में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर फटने से घर में आग लगी है। गृहस्वामी अपनी शादी के लिए पैतृक भूमि बेचकर दो लाख रुपये लेकर आया था, जो घरेलू सामान के साथ आग की भेंट चढ़ गए। सूचना पर सेंचुरी मिल और फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पीड़ित अनिल कुमार एक मिल में ड्यूटी पर गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य शादी में अपने पैतृक गांव गए थे। इसी बीच उनके घर में रखा घरेलू गैस का सिलिंडर फट गया। जिससे घर में जबरदस्त आग लग गई। तेज धमाके से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। इस पर आनन-फानन में लोग अपने घरों का सामान भी बाहर निकालने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों के साथ आग बुझानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान सेंचुरी पेपर मिल और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में सामान और नगदी जल कर चुकी थी।

अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही उसकी शादी होने वाली है। शादी की तैयारी के लिए सभी परिजन गांव गए हैं। दो दिन पहले ही वह अपने घर की जमीन बेचकर दो लाख रुपये लाया था, जो आग में जल गए। इसके अलावा घर का सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। इधर क्षेत्र के समाजसेवियों ने अनिल की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- घर में रखा गैस सिलिंडर फटने से लगी आग
- शादी के लिए पैतृक जमीन बेचकर लाया था रकम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed