{"_id":"5af20aac4f1c1b58098b88cb","slug":"152581188215-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमवीएन ने शुरू की होम स्टे योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमवीएन ने शुरू की होम स्टे योजना
Updated Wed, 09 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
होमस्टे पुस्तिका का विमोचन करते भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद्र व जीएम टीएस मर्तोलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने होम स्टे योजना का शुभारंभ कर दिया है। योजना की शुरूआत में क्रिकेटर उन्मुक्त चंद्र और फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने दारमा घाटी में होम स्टे का आनंद लिया। उन्मुक्त व विनोद कापड़ी ने मंगलवार को होम स्टे योजना की किताब का मल्लीताल टीआरसी में विमोचन किया।
केएमवीएन के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि होम स्टे योजना के तहत 113 घर चयनित किए गए हैं। आधे घर मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं जबकि शेष को तैयार किया जा रहा है। इन घरों का रंग अन्य घरों से अलग करवा दिया गया है। ताकि यहां आने वाले पर्यटक घरों को आसानी से पहचान सकें।
होम स्टे को संचालित करने वालों को कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रशिक्षण देगा ताकि वे पर्यटकों से सामंजस्य बैठा सकें। होम स्टे का किराया 800 से 1700 के बीच होगा। इनमें मेहमानों को रहने के साथ-साथ खाने की भी सुविधा मिलेगी। इस योजना के लागू होने से पलायन रोकने मे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर उन्मुक्त कर रहे प्रचार
क्रिकेटर उन्मुक्त ने बताया कि वह उत्तराखंड से हैं और पिथौरागढ़ में उनका ननिहाल है। वह दारमा घाटी गए थे और वहां उन्होंने होम स्टे में रहकर घाटी की सुंदरता देखी। होम स्टे में जो आनंद मिलता है वह आप होटल में कभी नहीं पा सकते। घर में मेहमान की तरह रहने से आप पड़ोसियों के संपर्क में आते हैं। इससे आपको स्थानीय संस्कृति की जानकारी मिलती है। वह मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड और दारमा घाटी का प्रचार कर रहे हैं।
विनोद कापड़ी दारमा घाटी पर बनाएंगे फिल्म
फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने बताया कि वह कई दिन तक दारमा घाटी में रुके हैं। इस दौरान उन्हें दारमा की प्राकृतिक सुंदरता ने बहुत प्रभावित किया है। वह जल्द इस घाटी को लेकर एक फिल्म बनाएंगे। इसके लिए मेहनती कलाकारों को चुना जाएगा, जो अपना पसीना बहाकर यहां तक पहुंचें और देश को एक अच्छी फिल्म दें। इस घाटी तक भारी कैमरे व अन्य सामान लेकर आना मुश्किल होगा। इसलिए वह हल्के कैमरों की व्यवस्था करेंगे।
-दारमा की घाटी में 113 घरों में पर्यटकों को मिलेगी रहने की व्यवस्था
-800 से 1700 रुपये के बीच होगा किराया