फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रवींद्र जन्मोत्सव पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठि।

रवींद्र जन्मोत्सव पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठि।

Mon, 07 May 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
रवींद्र जन्मोत्सव पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठि।
नैनीताल। शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालय और रामगढ़ की स्थानीय जनता के सहयोग से दो दिवसीय रवीन्द्र नाथ टैगोर जन्मोत्सव का शुभारंभ वृंदावन ऑचर्ड मल्ला रामगढ़ में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि गुरुदेव ने मानवीय संवेदना की जो सूक्ष्म विवेचना की है वह दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं की धरती में एक खास बात है कि यह महापुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। उन्होंने रामगढ़ को साहित्यिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए एक स्वायत्त संस्था की स्थापना की जरूरत बताई, जो इस दिशा में कार्य करें।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन ने शांति निकेतन से जुड़े संस्मरण बताते हुए कहा कि 1982 में 21 दिन के शांति निकेतन प्रवास से उनके जीवन को एक नई ऊर्जा मिली। उन्होंने रवीन्द्र नाथ दर्शन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुदेव को अब तक केवल एक साहित्यकार के रूप में ही जाना जाता रहा है, जबकि मूल रूप से गुरुदेव एक शिक्षक और शिक्षाविद् थे। तभी तो उन्होंने तीन-तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना की। जिनका आधार सृजनशीलता, प्रकृति और मातृभाषा या मातृभूमि था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व विदेश सचिव शशांक शेखर ने कहा कि रवीन्द्र नाथ टैगोर एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिन्होंने पूर्व और पश्चिम के सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकीकरण के लिए सर्वप्रथम प्रयास किए। विदेश में जितना सम्मान टैगोर और महात्मा गांधी को दिया जाता है उसके पीछे उनके मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन दर्शन का हाथ है।
रामानुजम कालेज दिल्ली की डॉ. मधुबत्रा ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया और गुरुदेव के रामगढ़ पर आधारित एक परियोजना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम आयोजक प्रो. अतुल जोशी ने रवीन्द्र जन्मोत्सव की पृष्ठभूमि और रूपरेखा प्रस्तुत की। सत्र की अध्यक्षता देवेन्द्र ढैला, संचालन केके पांडे ने किया।

इस मौके पर डॉ. प्रभा पंत, आर के कोठारी, डॉ. एसके पांडे, बीके जोशी, डॉ. दीप चौधरी, देवेंद्र बिष्ट, डॉ. एसडी तिवारी, डॉ. एके उनियाल, हेमंत डालाकोटी, मोहन जोशी, सुरेश डालाकोटी, महिमा जोशी आदि ने विचार रखे।


‘कुमाऊं की धरती महापुरुषों को करती है आकर्षित’

रामगढ़ में रवींद्र जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed