{"_id":"5ae4c4a84f1c1b84098b7232","slug":"152494199211-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों की भूमिका कम करने को जानी ई-नाम योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों की भूमिका कम करने को जानी ई-नाम योजना
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। किसानों और व्यापारियों को ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति नानकमत्ता में मंडी समिति के बैनर तले कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों, ग्राम प्रधानों और व्यापारियों को भारत सरकार की ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) परियोजना की जानकारी दी गई।
ट्रेनर पंकज ने योजना के तहत ऑनलाइन भुगतान, उपज का उचित मूल्य और बिचौलियों की भूमिका कम करने आदि के बारे में बताया। कार्यशाला में किसानों ने फसल उगाने में आ रही कृषि समस्याओं को रखा। इस पर ट्रेनर पंकज ने किसानों की समस्याएं के निदान के लिए सुझाव दिए। बताया कि मंडी परिसर में जल्द ही लैब स्थापित की जाएगी।
इसमें किसान, व्यापारी अपनी फसल की जांच कराकर भारत के किसी भी हिस्से में अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकते हैं। वहां मंडी समिति के चेयरमैन केडी गहतोड़ी, सचिव शैलेंद्र सिंह माहरा, राजेंद्र चंद, मोहन चंद आदि थे।