{"_id":"5ae4c4a64f1c1b9c098b7167","slug":"152494199018-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के प्रधान पर शौचालय की धनराशि हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के प्रधान पर शौचालय की धनराशि हड़पने का आरोप
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। ग्रामीणों ने प्रधान पर स्वजल परियोजना के अंतर्गत बनने वाले शौचालयों की धनराशि हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सरकड़ा गांव के लोगों ने एसडीएम विनोद कुमार को उनके कार्यालय में अलग-अलग शिकायती पत्र सौंपे।
कहा कि स्वजल परियोजना के माध्यम से गांव में शौचालय आवंटित हुए थे। इस पर ग्राम प्रधान ने शौचालयों का निर्माण स्वयं करने को कहा। आरोप है कि प्रधान ने किसी के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक के माध्यम से रकम निकाल ली तो किसी से धोखे से हस्ताक्षर कराकर धनराशि हड़प कर ली। आरोप है कि शौचालयों की रकम मांगने पर आरोपी प्रधान उन्हें धमकाता है।
उन्होंने शौचालयों की स्वीकृति के बाद प्रति शौचालय तीन हजार रुपये लेने के आरोप लगाते हुए प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां अतीक अहमद, विशाल अहमद, नवी हुसैन, इस्लाम, मो. जान, भूरा खां आदि थे।