फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा राज में जनता महंगाई से हलाकान : सुनीता सेहरावत

भाजपा राज में जनता महंगाई से हलाकान : सुनीता सेहरावत

Sat, 28 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा राज में जनता महंगाई से हलाकान : सुनीता सेहरावत
लालकुआं (नैनीताल)। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता सेहरावत ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी लगने के बाद देशभर में महंगाई बढ़ गई है। इससे आम जनता परेशान है। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी है। इसलिए जनता आगामी स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन

यहां नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा के आवास पर सेहरावत ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी 29 अप्रैल को दिल्ली में जन आक्रोश रैली आयोजित कर रहे हैं। इसमें उत्तराखंड से 500 से अधिक महिलाएं तिरंगे ड्रेस कोड में शामिल होंगी। प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य इनका नेतृत्व करेंगी। कहा कि कांग्रेस महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देगी। जिन क्षेत्रों में महिलाएं अधिक प्रभावशाली हैं, वहां महिलाओं को सामान्य सीटों पर भी टिकट दिलाया जाएगा। कुमाऊं मंडल से स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर उनके पास 36 महिलाओं के बायोडाटा आए हैं। तीन मई के बाद गढ़वाल क्षेत्र में बैठक कर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की इच्छुक महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बायोडाटा लेंगी। वहां महामंत्री उर्मिला मिश्रा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, बीना जोशी, जगजीत कौर, विमला सांगुड़ी, संध्या डालाकोटी, शांति तिवारी, पुष्पा नेगी, सीमा पाठक, शशि वर्मा, गीता शर्मा आदि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed