फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चेतावनी मिली तो खुद हटाने लगे अतिक्रमण

चेतावनी मिली तो खुद हटाने लगे अतिक्रमण

Thu, 26 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी मिली तो खुद हटाने लगे अतिक्रमण
खटीमा। प्रशासन द्वारा 30 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटा लेने के निर्देश पर नगर में खासा हड़कंप मचा है। व्यापारियों ने बुधवार को स्वयं अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन


बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारियों ने मुख्य चौराहे से ऐंठा नाले तक स्वयं अपने अतिक्रमण हटाए। व्यापारियों ने नाली के ऊपर के स्लैब, सीढ़ी और छज्जे ध्वस्त किए। इस दौरान टनकपुर मार्ग के एक छोर से 10 तो दूसरे से 11 फुट तक अतिक्रमण हटाया गया।

प्रशासन के फरमान पर जहां कुछ व्यापारी सहयोग कर रहे हैं, वहीं कुछ व्यापारी अदालत का रुख करने का भी मन बना रहे हैं। उधर, उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि 30 अप्रैल तक अतिक्रमण नहीं हटने पर जेसीबी से अतिक्रमण धवस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी में दोबारा होने लगा अतिक्रमण साहब!
रुद्रपुर। गल्ला मंडी में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ किसान और आढ़ती मुखर हो गए। बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम से मिले काश्तकारों और आढ़तियों ने बताया कि पिछले दिनों प्रशासन ने गल्ला मंडी रोड पर कई खोखे हटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाए जाने के बाद कुछ खोखा व्यवसायियों ने दुकानों के पीछे मंडी रोड पर दोबारा अतिक्रमण शुरू कर दिया है। उन्होंने एडीएम से अतिक्रमण हटाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, तजेंद्र सिंह विर्क, ठाकुर जगदीश सिंह, राजेश घीक, सत्यनारायण शर्मा, कीमती लाल घई आदि थे।

तहसील प्रशासन ने खुलवाई बंद पड़ी चकरोड
किच्छा। तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में ग्राम रुद्रपुर सानी पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण कर कब्जाई गई चकरोड को खुलवाया। तहसील से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि ग्राम की एक चकरोड पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।


इससे ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर तहसीलदार के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने चक रोड को खुलवाया। वहां राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार चौहान, अनिल कुमार, दलजीत आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed