{"_id":"5adf84384f1c1b62098b6695","slug":"152459781710-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों को टोल टैक्स हो फ्री, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों को टोल टैक्स हो फ्री, ज्ञापन
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से मंगलवार को सीएम को ज्ञापन भेजकर आंदोलनकारियों को टोल टैक्स मुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि उत्तराखंड शासन की ओर से आंदोलनकारियों को विशिष्ट व्यक्ति की उपाधि प्रदान की गई है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच अध्यक्ष कुशल सिंह कन्याल की देखरेख में मंच के पदाधिकारियों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट को सौंपा।
ज्ञापन में अवगत कराया कि राज्य आंदोलनकारियों को राष्ट्रीय पर्वों पर जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाता है। सरकार की ओर से परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाती है। पदाधिकारियों ने एनएच की ओर से लिए जाने वाले टोल टैक्स से आंदोलनकारियों को मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में एनएच की सूची में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मिलित करने की मांग की है। वहां शिवशंकर भाटिया, दिगंबर दत्त कापड़ी, गोविंद चड्ढा, रीता जोशी, कमला जोशी, हरीश चंद्र मंथेला, महेश राना, चंपा जोशी, निर्मला मेहता आदि थे।