{"_id":"5adf82474f1c1b6d098b6345","slug":"152459732011-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडी, नई आबादी मार्ग निर्माण के लिए किया सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडी, नई आबादी मार्ग निर्माण के लिए किया सर्वेक्षण
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। झारखंडी मोड़ से हरिपुरा, हरसान, नई आबादी को जाने वाले मार्ग निर्माण के लिए मंगलवार को जंगलात और लोनिवि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय सर्वेक्षण किया। मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं।
हल्द्वानी स्टेट हाइवे से झारखंडी, हरिपुरा, हरसान और नई आबादी को जाने के लिए जंगल किनारे छह किमी का कच्चा मार्ग है। बरसात के दिनों में रास्त बंद हो जाता है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण के लिए सांसद भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष समस्या को रखा है।
तराई वन प्रभाग डीएफओ कल्याणी, एसडीओ नवीन पंत, लोनिवि अधिशासी अभियंता केसी बहुगुणा सहित कई अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय मुआयना किया। उसके बाद जंगलात टीम ने सर्वेक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। वहां जिला पंचायत सदस्य कमल भट्ट, रेंजर हरीश राम आर्य, जेई जगजीवन सिंह, आरपी उपाध्याय, डीके जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, मोहन पांडे, पूरन जोशी, योगेश मुनगली, हरीश रावत आदि थे।