{"_id":"5ade40844f1c1b57098b6360","slug":"152451495014224-92-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 224.92 करोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 224.92 करोड
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला योजना के तहत कुमाऊं मंडल में 224.92 करोड़ रुपये विकास पर खर्च होंगे। शासन ने मंडल का खर्च निर्धारित कर दिया है। नैनीताल जिले के लिए 38.61 करोड़ मंजूर हुए हैं। कमिश्नर राजीव रौतेला ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक कर विभागों को पहली किस्त जारी करने की तैयारी की जाए। कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में 550 करोड़ का खर्च तय किया गया है। सभी डीएम को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द अपने प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समितियों की बैठक करें। इन बैठकों में निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाए। यह बैठकें हरहाल में 15 मई तक हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से जिला योजना में प्रथम किस्त के रूप में राशि भी अवमुक्त की जा चुकी है, लिहाजा इन बैठकों का आयोजन कर समिति का अनुमोदन लेकर विभागों को प्रथम किस्त आवंटित हो सके। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि जिला योजना में इस प्रकार की योजनाओं को शामिल करें, जिनका सीधा लाभ लोगों को मिल सके। महिलाओं के आर्थिक विकास की योजनाओं के साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन के विकास संबंधी योजनाओं को भी शामिल किया जाय ताकि कृषि उत्पादन, दुग्ध उत्पादन बढ़ सके। इस प्रकार की योजनाओं का भी समावेश हो, जिससे पलायन को रोकने में मदद मिले।
किसे कितना मिला
अल्मोड़ा 41.12 करोड़,
ऊधमसिंह नगर 40.81 करोड़
पिथौरागढ़ 39.48 करोड़,
नैनीताल 38.61 करोड़,
बागेश्वर 32.80 करोड़,
चंपावत 32.10 करोड़
विज्ञापन
किसे कितना मिला
अल्मोड़ा 41.12 करोड़,
ऊधमसिंह नगर 40.81 करोड़
पिथौरागढ़ 39.48 करोड़,
नैनीताल 38.61 करोड़,
बागेश्वर 32.80 करोड़,
चंपावत 32.10 करोड़