फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हक हकूक बहाल करने की मांग को लेकर 30 मई को देहरादून मे करेंगे धरना प्रदर्शन

हक हकूक बहाल करने की मांग को लेकर 30 मई को देहरादून मे करेंगे धरना प्रदर्शन

Tue, 24 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हक हकूक बहाल करने की मांग को लेकर 30 मई को देहरादून मे करेंगे धरना प्रदर्शन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड के जंगल से सटे गांवों में रहने वाले वनग्राम के लोगों को वनवासी घोषित कर उन्हें उनके अधिकार दिए जाए। इसके लिए कांग्रेस 30 मई को देहरादून में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को जगाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तरकाशी के तिलारी में कई लोगों ने अपने हक-हकूक के लिए बलिदान दिया था। कहा कि अब पूरे वन ग्रामवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के पास जाकर उनके अधिकारों की मांग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 18 साल बाद भी विकास कार्य ठप हैं। कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व सीएम हरीश रावत ने उन्हें उत्तराखंड में नए मिशन पर भेजा है, जिसमें निकाय चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस को जिताना है। उन्होंने खुद को कांग्रेस का एक सिपाही बताया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, पुष्कर दुर्गापाल, हकीम, अतुल अग्रवाल, हेम भट्ट, मनोज तिवारी, सोहराब सैफी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed