{"_id":"5ac3d0e24f1c1bcf618b5472","slug":"15227824392-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों में उबाल
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फपंतनगर। राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए स्थानीय सीबीएसई से संबद्ध कैंपस स्कूल में एनसीईआरटी किताबें न लगाकर निजी प्रकाशकों की किताबों को लगा दिया गया है। इसके अलावा विद्यालय प्रशासन ने फीस में भी 20 फीसदी बढ़ोतरी की है।
इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में अभिभावकों ने कैंपस स्कूल का घेराव करते हुए फीस बढ़ोतरी को वापस लेने और एनसीईआरटी की किताबें स्कूल में लगाने की मांग की। पनेरू ने कहा कि यदि 5 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार से विद्यालय के समक्ष धरना देंगे। उन्होंने अभिभावकों की ओर से प्रबंधन समिति को ज्ञापन भी दिया।
प्रधानाचार्य डॉ. बीसी पाठक ने बताया कि सीबीएसई से स्कूल का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण कराने के लिए अध्यापकों के बढ़े हुए वेतन दिखाने पड़ेंगे। जिसमें 2016 से बढ़ा हुआ वेतन देने के साथ-साथ एरियर का भुगतान भी देना होगा। अगर फीस में बढ़ोतरी नहीं होगी तो सीबीएसई द्वारा मान्यता नहीं दी जा सकेगी। वहां जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, शंकर सिंह नागरकोटी, अशोक कुशवाहा, कुलदीप सिंह पुंडीर, डीके सिंह, पुष्कर सिंह, राजेश सिंह, दीपक देउपा, गोल्डी गाबा आदि थे।