{"_id":"5abd4dd14f1c1bd3618b4673","slug":"15223559286-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण के बाद होगी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण के बाद होगी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड चुनाव में नियमों की अनदेखी की शिकायतों के बाद परिणामों की घोषणा लटकने की आशंका पैदा हो गई है। जब तक शिकायतों का निस्तारण नहीं हो जाता परिणामों की घोषणा नहीं की जा सकेगी। मतगणना सात अप्रैल से शुरू होगी और लगभग 15 दिन चलेगी। तब तक मतपत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी बीसी कांडपाल ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड चुनाव में नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि नियमों की अनदेखी नहीं हुई है। बार काउंसिल चुनाव में बैलेट बॉक्स प्रचलित नहीं है। यूपी बार काउंसिल चुनाव के समय से मार्कीन के थैले में मतपत्र रखे जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एडिशनल मतदाता सूची जारी किए जाने का आरोप लगाया गया है जबकि कोई एडिशनल मतदाता सूची जारी नहीं हुई है। इसी तरह अन्य आरोप भी निराधार हैं। मतदान पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण रहा है। अब तक कुल 30 बूथों में से 17 के मतपत्र आ चुके हैं। जिन्हें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रॉग रूम में रखा गया है। 24 घंटे हथियारबंद सुरक्षा कर्मी नैनीताल क्लब में तैनात रहेंगे। सात अप्रैल से नैनीताल क्लब में मतगणना शुरू होगी, जो लगभग 15 दिन तक चलेगी। मतगणना पूरी होने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित ट्रिब्यूनल से निर्देश मिलने तक परिणाम रोके रखे जाएंगे। ट्रिब्यूनल से निर्देश मिलने के बाद ही परिणामों की घोषणा की जाएगी। विशेष समिति सदस्य अधिवक्ता बीडी पांडेय ने बताया कि प्रत्याशी या उनके एक एजेंट को मतगणना पास जारी किए जाएंगे। इस तरह कुल 90 प्रत्याशियों को पास जारी किए जाएंगे। प्रदेश में लगभग नौ हजार मतदाता हैं और लगभग 90 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड चुनाव
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा प्रदेश से बाहर की टीम करेगी मतणना
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे मतपत्र