{"_id":"5ab56b534f1c1bb22a8b5029","slug":"15218391877-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर चिकित्सालय में धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर चिकित्सालय में धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में कांग्रेस का धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड बैंक को सुचारु कराने, चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सल्ट के पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएमएस डॉ. बीडी जोशी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार हर मौके पर विफल हो गई है। कुछ दिन पहले गांव टोटाम के पास हुई बस दुर्घटना पर उन्होंने कहा कि घायलों को चिकित्सालय लाने के लिये 108 सेवा नहीं थी। घायलों को बस और अन्य वाहनों से अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां भी चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ब्लड बैंक का निर्माण तो किया गया, लेकिन मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने की सुविधा नहीं है, जिससे लोगों को ब्लड लेने के लिए काशीपुर या हल्द्वानी जाना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने अन्य समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।
इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, शिशुपाल रावत, आशा बिष्ट, परमेश्वरी रावत, मंजू नेगी, अनीता बिष्ट, लक्ष्मी ठाकुर, बीना रावत, गुड्डी रावत, नाजरा बेगम, शांति देवी, सरला देवी, ममता आर्या, मनीषा टम्टा, डा निशांत पपनै, अतुल अग्रवाल, ताइफ खान, विनय पडलिया, दीपक मसीह, अनिल अग्रवाल, आनंद नेगी रहे।