{"_id":"5ab54a984f1c1b53408b4979","slug":"15218308061-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मेकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मेकेनिक की मौत
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। एक स्टोन क्रशर के पास उपखनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मेकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुल्तानपुर पट्टी से सटे कोसी नदी यूपी क्षेत्र स्थित स्टोन क्रशर के पास उपखनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का बेयरिंग खराब होने पर जैक लगाकर मेकेनिक अमित उर्फ बंटी (22) पुत्र मोहन लाल निवासी यूपी के गांव मिलक खोद (रामपुर) ठीक कर रहा था कि अचानक जैक जमीन में धंस गया और बंटी दब गया।
शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला और बाजपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमित उर्फ बंटी की सुल्तानपुर पट्टी में हाइवे पर वर्कशाप की दुकान है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।