फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सहायिका पद पर नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप

सहायिका पद पर नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप

Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सहायिका पद पर नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप
सितारगंज। पंडरी के आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिकाओं की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए महिला ने एसडीएम के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दो बहनों को ही दोनों पदों पर चुना गया है, जबकि वह नियुक्ति के लिए सभी अर्हताएं रखती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंडरी गांव की प्रतिभा पत्नी लाल जी ने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को पत्र सौंपकर गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर दो सहायिकाओं की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि उसने केंद्र संख्या चार पर सहायिका के पद के लिए आवेदन किया था और नियुक्ति सभी अर्हताएं भी पूरी रखती है।
विज्ञापन


कहा कि उसके पति की पूर्व पत्नी स्व. चंद्रावती इस केंद्र पर सहायिका के रूप में कार्यरत थी। आरोप लगाया कि उसे नियुक्ति न देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की एक बहन को केंद्र संख्या चार और दूसरी बहन को केंद्र संख्या दो में नियुक्ति के लिए चयनित कर लिया गया। उसने एसडीएम कुमार से मामले की जांच कर उसे नियुक्ति दिलाने की मांग की। एसडीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed