{"_id":"5ab541fa4f1c1bbf088b6d53","slug":"152182860115-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंज क्षेत्र गढ़खेत के हरीनगरी गांव से शुक्रवार देर शाम आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय बालक को तेंदुआ उठा ले गया। ग्रामीण और प्रशासन की टीम बच्चे की खोजबीन में जुटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गरुड़ राजस्व टीम के साथ घटना स्थल को रवाना हो गए।
हरीनगरी के ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण कुुमार के मुताबिक गांव निवासी दीपक कुमार का तीन वर्षीय बेटा करन शुक्रवार देर शाम आंगन में खेल रहा था। इसी बीच आंगन के पास ही घात लगाए बैठा तेंदुआ करन पर झपटा और उसे उठा ले गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण तेंदुए के पीछे भागे लेकिन तेंदुआ ओझल हो गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, कानूनगो त्रिभुवन बोरा और वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीण और प्रशासन की टीम बच्चे की खोजबीन में जुटे रहे लेकिन देर रात तक बच्चे को बरामद नहीं किया जा सका था। कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन पाठक, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने बताया कि भिलकोट न्याय पंचायत क्षेत्र में तेंदुए के आतंक के संबंध में कई बार वन विभाग को बताया गया था लेकिन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा नहीं लगाया। इससे पूर्व तेंदुआ भिलकोट न्याय पंचायत में चार लोगों पर हमला कर चुका है।