{"_id":"5ab3fc014f1c1b21578b60b1","slug":"152174515212-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के मध्य निकलने वाले एनएच के डामरीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के मध्य निकलने वाले एनएच के डामरीकरण का काम शुरू
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। नगर से बीच से निकलने वाले एनएच के गड्ढों से अब मार्ग चलने वालों को निजात मिलेगी। पहेनियां से नगर के मुख्य चौराहे से कुटरी चकरपुर तक खस्ताहाल मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य बुधवार से शुरू हो चुका है। इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मवीर ने बताया कि बरसात में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मवीर ने बताया कि कुटरी के पास से पुरानी सड़क को उखाड़कर नए सिरे से निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि बाइपास निर्माण के लिए मुआवजे की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। विवाद रहित लगभग 250 किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है।
नगर के बीच वाले एनएच की चौड़ाई के लिए 7.5 मीटर डामर और शेष दोनों और डेढ़-डेढ़ मीटर पटरी का निर्माण प्रस्तावित है और मार्ग लगभग डेढ़ फुट ऊंचा बनाया जाएगा। बता दें कि विधायक पुष्कर सिंह धामी की ओर से मार्ग निर्माण नहीं होने पर 22 मार्च से धरने की चेतावनी दी गई थी इसके बाद एनएच की ओर से जीर्णोद्धार के लिए 21 मार्च से मार्ग की खुदाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अप्रैल तक पूरा होगा मार्ग निर्माण
खटीमा। पहेनियां से नगर के मुख्य चौराहा होते हुए कुटरी चकरपुर तक मार्ग निर्माण अप्रैल तक पूरा हो सकेगा। इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मवीर ने बताया कि यदि उन्हें मार्ग खाली मिल जाए तो निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा हो सकेगा। एनएच के अधिकारी ने बताया कि कुटरी तक पुराने मार्ग के पूरा होते ही पहेनियां स्थित टोल प्लाजा भी अपना कार्य शुरू कर देगा। मार्ग निर्माण कार्य पूरा होते ही एनएच टोलटैक्स लेने संबंधी शेष कार्य भी पूरा करेंगे।