{"_id":"5aa6e4744f1c1bc1758b5248","slug":"152088714112-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़े रोगियों के इलाज की विशेष व्यवस्\nथा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़े रोगियों के इलाज की विशेष व्यवस् था होगी
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिले में वेलनेस सेंटर और जेरिएट्रिक वार्ड बनने हैं। जेरिएट्रिक वार्ड में बुजुर्गों, वेलनेस सेंटर में नशेड़ियों का इलाज होगा। जिला अस्पताल में वेलनेस सेंटर बनना लगभग तय है, लेकिन जेरिएट्रिक वार्ड को लेकर असमंजस की स्थिति है। इसे दूर करने के लिए सीएमओ, एनएचएम प्रभारी सीएमओ ने सोमवार को जिला अस्पताल के दो भवनों का निरीक्षण किया।
वेलनेस सेंटर की लागत करीब ढाई लाख रुपये होगी। इसकी प्रक्रिया कई दिनों से चल रही है। प्रभारी सीएमओ डॉ. एमएम तिवारी सोमवार को एनएचएम प्रभारी डॉ. बलवीर सिंह के साथ बीडी पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्रभारी पीएमएस डॉ. राजेश साह ने उन्हें वेलनेस सेंटर के लिए ओपीडी के पास, जेरिएट्रिक वार्ड के लिए फिजियोथेरेपी सेंटर के पास वाला भवन दिखाया। डॉ. साह ने बताया कि 10 बेड का जेरिएट्रिक वार्ड जिला अस्पताल में बनाया जाना है। जेरिएट्रिक वार्ड सिर्फ बुजुर्गों के लिए आरक्षित होगा जबकि वेलनेस सेंटर में नशे से मुक्ति दिलाई जाएगी। जेरिएट्रिक वार्ड में पांच पुरुष, पांच महिलाओं समेत कुल दस बुजुर्ग एक साथ भर्ती किए जा सकेंगे। वार्ड का निर्माण एनएचएम से कराया जाना है। वार्ड में एक भारतीय और एक विदेशी टॉयलेट बनाया जाएगा। ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो। प्रभारी सीएमओ डॉ. एमएम तिवारी ने बताया कि वेलनेस सेंटर जिला अस्पताल में बनने की उम्मीद है, लेकिन जेरिएट्रिक वार्ड को लेकर असमंजस की स्थिति है। उन्होंने सोमवार को जिला अस्पताल में दो भवनों का निरीक्षण तो किया, लेकिन जेरिएट्रिक वार्ड यहीं बने, यह तय नहीं है।
जिला अस्पताल में बन सकता है दस बिस्तर का जेरिएट्रिक वार्ड
जेरिएट्रिक वार्ड में बुजुर्गों, वेलनेस सेंटर में नशेड़ियों का इलाज होगा
सीएमओ, एनएचएम प्रभारी बलवीर सिंह भी भवन देखने पहुंचे