{"_id":"5aa2f0be4f1c1bb1758b4893","slug":"15206281407-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से शिक्षा कर्मी हुए लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से शिक्षा कर्मी हुए लाल
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शिक्षा विभाग में प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति सूची जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को विभागीय कर्मचारियों ने बाहों में काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सूची जारी न करने पर 16 मार्च से शिक्षा महकमे के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने नेतृत्व में कर्मचारियों ने शुक्रवार को नैनीताल के मंडलीय दफ्तर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छह माह से प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति हेतु गोपनीय आख्या मंगाने के बाद पदोन्नति सूची जारी न होने से कर्मचारी परेशान हैं। कहा कि इस बारे में कई बार निदेशालय स्तर पर उच्चाधिकारियों को बताया जा चुका है। कहा कि निदेशालय स्तर से जानबूझकर कर्मियों की लंबित मांगों को बेवजह लटकाया जा रहा है। कहा कि मांगों का निराकरण न करने पर 16 मार्च से विभागीय अधिकारियों का घेराव होगा। प्रदर्शन में एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, जगमोहन रौैतेला, गोपाल बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला, कविता पांडेय, लक्ष्मी चौधरी, संगीता, उमेश जोशी, मनोज चौधरी, हेमंत चंदोला, भावना, पुष्पा, ललित उपाध्याय, ललित चंद्र सती, ज्योत्सना पपोला, संजय कनवाल, प्रमोद वर्मा, हरीश बिष्ट, मोहन फर्त्याल, प्रमोद कुमार, सुधीर राठौर, सुभाष जोशी, प्रकाश बिष्ट आदि थे।